आज भाजपा मुख्यालय नई दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य पंजाब डी.पी. खोसला ने भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री आदरणीय श्री बी. एल. संतोष जी से विशेष वार्तालाप पंजाब की वर्तमान स्थिति पर की। डॉ. खोसला ने बताया कि पंजाब में भाजपा के हालात बढ़िया स्थिति में नहीं है, क्योंकि भाजपा के कर्मठ व सीनियर कार्यकर्ताओ को हमेशा पिछले कुछ वर्षो से दूर रखा गया है जिसके कारण वह अपने आप को पार्टी में दबदबा महसूस करते है इसलिए आप जी की ओर से उन्हें दोबारा ऊर्जावान बनाये ताकि पार्टी आगामी चुनाव में पूरी तरह संगठित हो सके।
कुछ समय पहले जो नेता अन्य पार्टियों से भाजपा में आए वह स्वयं अकेले ही आए लेकिन उनके साथ जनबल नहीं आया और ना ही वे भाजपा की नीतियों को समझ पाए, हमारी पार्टी ने उन्हें जरूरत से ज्यादा सम्मान देकर संगठन में उच्च पदों पर भी बिठाया और उन्हें विधानसभा व पार्लियामेंट चुनाव में उम्मीदवार भी बनाये लेकिन पार्टी को उनका कोई लाभ नहीं हो पाया और ना ही वह जीत पाए इस बात को लेकर सीनियर कार्यकर्ता अपने को मलिक की बजाये, किराएदार समझने लग गये है यह एक चिंतनीय विषय है।
पंजाब में अनुसूचित जाति की जनसंख्या 30% से ऊपर है और पंजाब की 117 विधानसभाओं मैं 32 विधानसभा आरक्षित हैं अगर इन पर मजबूत जनाधार बनाना है तो भाजपा को मजबूत, सीनीयर एवं जमीनी दलित नेताओं को प्रथम कतार पर आगे लाना होगा।
पंजाब के बोडर जिलों के गावों में बडी तेजी से धर्म परिवर्तन हो रहा है जिसमें ज्यादातर अनुसूचित जाति व जनजाति समाज से संबंधित है इससे सनातन धर्म की जनसंख्या दिन पर दिन कम हो रही है, ईसाई धर्म के पादरी अनेक प्रकार की सुविधाएं व लालच देकर लोगों को गुमराह करके धर्म परिवर्तन करवा रहे हैं इस विषय पर भाजपा संगठन विशेष ध्यान दें ताकि धर्म परिवर्तन रोका का जा सके।
माननीय राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संतोष जी ने सभी विषयों को ध्यान पूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि भविष्य में संघठन इन सभी बातों पर ध्यान रखेगा ताकि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा सशक्त होकर पंजाब में सरकार बनायेंगे, इस अवसर पर सन्नी खोसला युवा नेता भाजपा ने दिल्ली में भाजपा सरकार बनने पर हार्दिक बधाई दी तथा आशा प्रगट की दिल्ली की तरह पंजाब में भी 2027 में भाजपा सरकार बनवाएं #bjp #bjppunjab

